Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MI vs LSG IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने लखनऊ को दिया 216 रनों का लक्ष्य, सूर्यकुमार और रिक्लेटन की ने खेली धमाकेदार पारी

Dev Verma
MI vs LSG IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने लखनऊ को दिया 216 रनों का लक्ष्य, सूर्यकुमार और रिक्लेटन की ने खेली धमाकेदार पारी
X

MI vs LSG IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने लखनऊ को दिया 216 रनों का लक्ष्य, सूर्यकुमार और रिक्लेटन की ने खेली धमाकेदार पारी

MI vs LSG IPL 2025: मुंबई : मुंबई इंडियंस ने आज अपनी शानदार बल्लेबाजी से 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए हैं। रायन रिकल्टन और सूर्यकुमार यादव ने अद्वितीय पारियां खेली, जिसमें रिकल्टन ने 58 रन बनाए और सूर्या ने 54 रन की शानदार पारी खेली। दोनों के योगदान ने टीम को एक मजबूत स्कोर दिया।

May be an image of ‎1 person and ‎text that says '‎とん JiO Siry سا ভ rac Car FANPARI TON IRITSAR YON‎'‎‎

MI vs LSG IPL 2025: आखिरी ओवर में धमाकेदार रन
मुंबई इंडियंस ने 19 ओवर में ही 200 रन के आंकड़े को पार कर लिया था और टीम अब पारी के आखिरी ओवर में ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की कोशिश करेगी। इससे पहले, मुंबई ने 17 ओवर में 174 रन बनाकर 5 विकेट खो दिए थे, जिसमें सूर्यकुमार यादव 48 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए थे।

May be an image of 1 person and text

MI vs LSG IPL 2025: मुंबई को 7वां विकेट लगा
मुंबई इंडियंस को 208 रन पर अपना 7वां विकेट खोना पड़ा। कॉर्बिन बॉश ने 10 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हो गए। इससे पहले टीम ने 150 रन के आंकड़े को 14.3 ओवर में पार कर लिया था।

MI vs LSG IPL 2025: पंड्या और वर्मा हुए आउट
मुंबई इंडियंस को कप्तान हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा के रूप में और झटके लगे। पंड्या 7 गेंदों पर 5 रन बनाकर आउट हो गए, वहीं तिलक वर्मा ने 5 गेंदों पर 6 रन बनाकर अपना विकेट गंवाया।

MI vs LSG IPL 2025: मयंक यादव और आवेश खान का प्रभाव
लखनऊ सुपर जाइंट्स की ओर से मयंक यादव और आवेश खान ने 2-2 विकेट हासिल किए। मयंक यादव ने शुरुआती विकेटों के साथ मुंबई के बल्लेबाजों को दबाव में रखा।

May be an image of 2 people and text that says 'លទព០ USHA Jio Jio oiJ SONNS ዓ. IPL はーー Ger प्ार Ecastrol ECastrol'

MI vs LSG IPL 2025: मुंबई की तेज शुरुआत
मुंबई इंडियंस ने पावरप्ले में ही 6 ओवर में 66 रन बनाए। रायन रिकल्टन ने 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और एक शानदार शुरुआत दी।

MI vs LSG IPL 2025: लखनऊ की गेंदबाजी में सुधार
लखनऊ सुपर जाइंट्स के गेंदबाज मयंक यादव ने पहले ओवर में ही केवल 6 रन खर्च किए, और उनके अच्छे प्रदर्शन ने मुंबई को कुछ समय के लिए दबाव में रखा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019