Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MI vs LSG IPL 2025: लखनऊ ने जीता टॉस, मुंबई करेगी पहले बल्लेबाजी, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Dev Verma
MI vs LSG IPL 2025
X

MI vs LSG IPL 2025

MI vs LSG IPL 2025: मुंबई: आईपीएल 2025 में आज मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स आमने-सामने हैं। वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस हिसाब से मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी करेगी।

MI vs LSG IPL 2025: अब तक आईपीएल इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच कुल 7 मुकाबले हुए हैं, जिनमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 6 बार जीत दर्ज की है जबकि मुंबई इंडियंस केवल एक बार विजयी रही है। इससे साफ है कि लखनऊ का मुंबई पर अब तक दबदबा रहा है। पॉइंट्स टेबल की बात करें तो दोनों ही टीमों ने 9-9 मैच खेले हैं और दोनों ने 5-5 मुकाबले जीते हैं। फिलहाल, मुंबई इंडियंस 10 अंकों के साथ पांचवें और लखनऊ सुपर जायंट्स भी 10 अंकों के साथ छठे स्थान पर हैं। यानी प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए दोनों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है।

MI vs LSG IPL 2025: वानखेड़े स्टेडियम का ट्रेंड भी काफी दिलचस्प है। अब तक यहां 120 आईपीएल मैच हो चुके हैं, जिनमें 55 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली और 65 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने जीत हासिल की है। यानी टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला एक रणनीतिक बढ़त हो सकता है। मुंबई इंडियंस ने आज अपनी प्लेइंग-11 में दो बड़े बदलाव किए हैं। मिचेल सेंटनर की जगह अनुभवी स्पिनर कर्ण शर्मा को मौका दिया गया है, जबकि विग्नेश पुथुर की जगह युवा खिलाड़ी कॉर्बिन बॉश को डेब्यू का मौका मिला है। कॉर्बिन आज आईपीएल में अपना पहला मैच खेल रहे हैं।

MI vs LSG IPL 2025: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11:
रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर और कर्ण शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: जसप्रीत बुमराह, राज बावा, सत्यनारायण राजू, रॉबिन मिंज और रीस टॉप्ली।

वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी अपनी टीम में एक अहम बदलाव किया है। शार्दुल ठाकुर की जगह चोट से उबरकर लौटे तूफानी गेंदबाज मयंक यादव को शामिल किया गया है। मयंक की वापसी से लखनऊ की गेंदबाजी और भी मजबूत दिखाई दे रही है।

MI vs LSG IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग-11:
एडन मार्कराम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर और कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बडोनी, दिग्वेश सिंह राठी, रवि बिश्नोई, आवेश खान, प्रिंस यादव और मयंक यादव।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: डेविड मिलर, शाहबाज अहमद, हिम्मत सिंह, युवराज चौधरी और आकाश महाराज सिंह।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019