MI vs CSK IPL 2026
MI vs CSK IPL 2026: मुंबई: आईपीएल 2026 का 33वां मुकाबला आज वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने हैं। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर फैंस में खासा उत्साह है, खासकर रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी की संभावित वापसी को लेकर।
मुंबई ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
टॉस जीतकर मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उन्होंने बताया कि टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है और रोहित शर्मा अभी भी पूरी तरह फिट नहीं हैं, इसलिए इस मैच में नहीं खेल रहे। दूसरी ओर, चेन्नई ने प्लेइंग-11 में बदलाव करते हुए प्रशांत वीर को मौका दिया है, जो मैथ्यू शॉर्ट की जगह टीम में शामिल हुए हैं।
पिच और मौसम का मिजाज
वानखेड़े की पिच इस सीजन में थोड़ी अलग नजर आई है। यहां औसत स्कोर करीब 170-180 के बीच रहा है। स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिल रही है, जबकि ओस के कारण दूसरी पारी में गेंदबाजी करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
मुकाबले से ज्यादा सितारों पर नजर
हालांकि मुकाबला मुंबई और चेन्नई के बीच है, लेकिन फैंस की नजर रोहित और धोनी पर टिकी हुई है। रोहित जहां हैमस्ट्रिंग चोट से उबर रहे हैं, वहीं धोनी की वापसी को लेकर भी सस्पेंस बना हुआ है। ऐसे में यह मैच सिर्फ दो टीमों का नहीं, बल्कि बड़े सितारों के इंतजार का भी बन गया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, जसप्रित बुमरा, कृष भगत, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार।
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


