Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MI vs CSK IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला, जानें प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट...

Dev Verma
MI vs CSK IPL 2025
X

MI vs CSK IPL 2025

MI vs CSK IPL 2025: मुंबई : आईपीएल 2025 का 38वां मुकाबला आज मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जा रहा है। टॉस मुंबई इंडियंस ने जीता है और कप्तान हार्दिक पंड्या ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी करती नजर आएगी।

MI vs CSK IPL 2025: दोनों टीमों की मौजूदा स्थिति
इस सीजन में दोनों टीमें कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं। मुंबई इंडियंस ने अब तक खेले गए 7 मुकाबलों में 3 जीत दर्ज की हैं, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने 2 मैचों में जीत हासिल की है। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है क्योंकि वे अपनी पिछली जीत की लय को कायम रखना चाहेंगी।

IPL 2025: Match 38, MI vs CSK Match Prediction – Who will win today's match between Mumbai Indians and Chennai Super Kings?

MI vs CSK IPL 2025: पिच रिपोर्ट:
वानखेड़े स्टेडियम की पिच इस बार बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जा रही है। छोटी बाउंड्री और हार्ड सरफेस की वजह से हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद जताई जा रही है। पिच पर शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को हल्की स्विंग मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, बल्लेबाजी आसान होती जाएगी। औसत पहली पारी का स्कोर 170 रन है।

MI vs CSK IPL 2025: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 38 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें मुंबई ने 20 और चेन्नई ने 18 मुकाबले जीते हैं। हालांकि, पिछले 5 मैचों की बात करें तो चेन्नई का पलड़ा भारी रहा है—उन्होंने 4 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि मुंबई सिर्फ 1 बार जीत सका है।

MI vs CSK Head-to-head stats and records you need to know before Mumbai Indians vs Chennai Super Kings IPL 2025 match

MI vs CSK IPL 2025: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्स: शेख रशीद, रचिन रवींद्र, आयुष म्हात्रे, रवींद्र जड़ेजा, शिवम दुबे, विजय शंकर, जेमी ओवरटन, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना।

मुंबई इंडियंस: रियान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमरा, अश्विनी कुमार।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019