Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Meteorological Department's Monsoon Forecast 2025: छत्तीसगढ़-बिहार सहित 14 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 27 मई को केरल में मानसून की एंट्री

Meteorological Departments Monsoon Forecast 2025
X

Meteorological Department’s Monsoon Forecast 2025

Meteorological Department's Monsoon Forecast 2025: नई दिल्ली: मौसम विभाग (IMD) ने मानसून सीजन 2025 के लिए ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने बंगाल की खाड़ी में प्रवेश कर लिया है और यह 27 मई को केरल में दस्तक देगा। IMD ने बताया कि मानसून बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से, अंडमान सागर के दक्षिणी भाग, निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर के उत्तरी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है।

Meteorological Department's Monsoon Forecast 2025: पिछले दो दिनों में निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान बंगाल की खाड़ी के दक्षिण, निकोबार द्वीप समूह और अंडमान सागर के ऊपर पश्चिमी हवाओं का प्रभाव बढ़ा है। मौसम विभाग ने बिहार, छत्तीसगढ़ सहित 14 राज्यों के लिए आंधी और बारिश की चेतावनी जारी की है। गुजरात, असम समेत 9 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि झारखंड और उत्तर प्रदेश में गर्मी और उमस बढ़ने की संभावना है।

Meteorological Department's Monsoon Forecast 2025: IMD के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों में दक्षिण अरब सागर, मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, पूरे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अंडमान सागर के बाकी हिस्सों और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि यदि ये परिस्थितियां बनी रहीं, तो मानसून इस साल समय से पहले आ सकता है, जो 2009 के बाद पहली बार होगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019