Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Meenakshi Lekhi: कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान हादसे का शिकार हुई मीनाक्षी लेखी, यात्रा बीच में छोड़ी

Meenakshi Lekhi
X

Meenakshi Lekhi

Meenakshi Lekhi: पिथौरागढ़ : कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी घायल हो गईं। उन्हें तिब्बत के दारचिन क्षेत्र में घोड़े से गिरने के कारण कमर में गंभीर चोट आई है, जिसके चलते उन्हें यात्रा बीच में छोड़कर भारत वापस लौटना पड़ रहा है।

Meenakshi Lekhi: पिथौरागढ़ जिला प्रशासन के अनुसार, मीनाक्षी लेखी 48 सदस्यीय तीर्थयात्रियों के दूसरे दल के साथ 8 जुलाई को दिल्ली से रवाना हुई थीं। 14 जुलाई को यह दल लिपुलेख दर्रा पार कर तिब्बत पहुंचा। शनिवार को माउंट कैलाश की परिक्रमा के दौरान यह हादसा घटित हुआ।

Meenakshi Lekhi: घटना के तुरंत बाद मीनाक्षी लेखी को दारचिन से 102 किलोमीटर दूर तकलाकोट ले जाया गया, जो इस यात्रा का दूसरा प्रमुख पड़ाव है। वहां से उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया और अब उन्हें नावीढांग लाया जा रहा है, जहां से हेलीकॉप्टर के माध्यम से देहरादून पहुंचाया जाएगा। देहरादून में उनका आगे का इलाज किया जाएगा।

Meenakshi Lekhi: प्रशासन ने बताया है कि यात्रा के दौरान मीनाक्षी लेखी की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए आवश्यक सभी प्रबंध किए गए थे। हादसे के बाद उन्हें तत्काल राहत पहुंचाई गई और अब उन्हें सुरक्षित भारत लाने की प्रक्रिया जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019