medical store band: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में छत्तीसगढ़ में मेडिकल स्टोर बंद, रायपुर-बिलासपुर में नहीं खुलीं दुकानें
medical store band: रायपुर। ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बुधवार को देशभर में केमिस्ट संगठनों ने हड़ताल की। इसका असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिला, जहां करीब 18 हजार मेडिकल स्टोर बंद रहे। इनमें थोक और रिटेल दोनों प्रकार की दवा दुकानें शामिल हैं।
medical store band: राजधानी रायपुर और बिलासपुर में सुबह से अधिकांश मेडिकल स्टोर बंद रहे। हालांकि मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स, सरकारी अस्पतालों, नर्सिंग होम और कुछ अन्य मेडिकल स्टोर खुले रहे।
medical store band: कई शहरों में प्रदर्शन
medical store band: सरगुजा में ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में केमिस्ट संघ ने बाइक रैली निकाली। इस दौरान अपोलो फार्मेसी के सामने प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई और दुकान बंद कराई गई। वहीं बस्तर जिले में लगभग 300 तथा जगदलपुर शहर में करीब 120 मेडिकल दुकानें बंद रहीं। मरीजों की परेशानी कम करने के लिए कई दवा संचालकों ने इमरजेंसी ऑनलाइन नंबर भी जारी किए।
medical store band: रायगढ़ जिले में करीब 760 मेडिकल स्टोर बंद रहे। दवा व्यापारियों ने रामनिवास टॉकीज चौक पर प्रदर्शन कर ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध जताया। यहां भी मरीजों की सुविधा के लिए इमरजेंसी संपर्क नंबर जारी किए गए।
सूरजपुर जिले में भी मेडिकल दुकानों पर हड़ताल का असर दिखाई दिया। दवा व्यापारियों का कहना है कि ऑनलाइन कंपनियों द्वारा भारी छूट दिए जाने से छोटे मेडिकल स्टोर्स का कारोबार प्रभावित हो रहा है।

