Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

धर्म परिवर्तन का मर्म : पत्नी के धर्म बदलने का पति ने ऐसे लिया बदला

धर्म परिवर्तन का मर्म : पत्नी के धर्म बदलने का पति ने ऐसे लिया बदला
X

बालोद। धर्म परिवर्तन का मर्म : जिले में पत्नी के धर्म परिवर्तन करने से परेशान पति ने फांसी लगाकर ख़ुदक़ुशी कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची अर्जुंदा थाने की पुलिस टीम को दीवार पर एक व्यक्ति का नाम भी मिला है. इससे पहले पुलिस को दी तहरीर में भी उसी व्यक्ति का नाम और 50 हजार वापस नहीं करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। मृतक का नाम गजेंद्र देवांगन बताया जा रहा है।

धर्म परिवर्तन का मर्म : क्या है जरूर जानें
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अर्जुंदा नगर के वार्ड नंबर-11 में गजेन्द्र देवांगन पिता चन्द्रशेखर देवांगन रहता था। गजेन्द्र देवांगन ने अपने घर में फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली। परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। अर्जुंदा पुलिस मौके पर पहुंची तो शव फंदे पर लटका हुआ था। साथ ही दीवार पर एक सुसाइड नोट भी लिखा हुआ था। मृतक ने एक व्यक्ति पर 50 हजार वापस नहीं करने का आरोप लगाया है। वहीं, पता चला है कि मृत गजेंद्र देवागंन ने अपनी पत्नी के खिलाफ 8 दिसंबर को थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

मरहूम की तहरीर में क्या लिखा है जानें

मरहूम ने पुलिस को दी गई तहरीर में लिखा है...मैं गजेन्द्र देवांगन पिता चन्द्रशेखर देवांगन वार्ड-11 में निवासरथा हूं, मेरी पत्नी जो कि आए दिन मुझसे वाद विवाद करती है और बच्चों को छोड़कर बार-बार मायके चली जाती है और वह ईसाई धर्म को अपना चुकी है, जिस को लेकर मुझे आपत्ती है। जिसकी सूचना दे रहा हूं जिस पर उचित कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019