Mathura UP Crime News : 3 महिलाओ की ट्रेन से कटकर मौत, अलग-अलग पड़े मिले शव....पहचान पाना मुश्किल

Mathura UP Crime News
Mathura UP Crime News
Mathura UP Crime News : तीनों की नही हो सकी पहचान आत्महत्या की आशंका
Mathura UP Crime News : मथुरा : मथुरा आगरा रेलवे ट्रैक पर आज अलवर पुल के समीप मालगाड़ी से कटकर 1 महिला समेत 2 लड़कियों की दर्दनाक मौत हो गई, ।
महिलाओं की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई यह आत्महत्या है या ट्रेन की चपेट में आने से इनकी मौत हुई है
Mathura UP Crime News : अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है घटना 1402 खंबा नंबर की है। वही तीनों महिलाओं का शव अलग-अलग जगह पड़ा हुआ मिला है, तीनों ही महिलाओं की अब तक पहचान नहीं हो पाई है जिनमें से एक महिला की उम्र करीब 35 प्रतीत हो रही है वही दोनो लड़कियों की उम्र 15 से 20 वर्ष के बीच बताई जा रही है ।
एक युवती के पास शव के पास से बैग मिला है तीनों में से किसी के पास से ऐसा कोई कागजात बरामद नहीं हुआ जिससे उनकी पहचान हो सके, अंदेशा जताया जा रहा है कि यह मां बेटियां हो सकती हैं जिन्होंने आत्महत्या की हो क्योंकि रेलवे ट्रैक के पास यहां पर ऐसा कोई कट नहीं है कि यह ट्रैक पार कर रही हो और चपेट में आने से उनकी मौत हो हुई हो।
Mathura UP Crime News
Delhi Lok Sabha Elections : दिल्ली में दोपहर 3 बजे तक देखें मतदान %……..
वहीं घटना की सूचना के बाद कई थानों की पुलिस व रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी अरविंद कुमार भी घटना स्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया वही उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जब मालगाड़ी के ड्राइवर से बात की गई तो उन्होंने बताया की तीनों महिलाएं मथुरा की तरफ से आ रही थी और ट्रेन से कट गई तीनों ही महिलाओं की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
उनकी पहचान के लिए मीडिया और सोशल मीडिया का सहारा लिया जाएगा फिलहाल तीनों महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
और आगे की कार्रवाई की जा रही है


