Mathura Accident : मथुरा में हादसा : पैंटून पुल से टकराकर यमुना नदी में पलटा स्टीमर, 30 लोग थे सवार, 9 की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Mathura Accident
Mathura Accident
Mathura Accident : मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन में शुक्रवार को यमुना नदी में एक दर्दनाक हादसा हो गया। 30 श्रद्धालुओं से भरा स्टीमर पैंटून पुल से टकराकर पलट गया, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई है। कई अन्य लोगों के डूबने की आशंका है और उनका रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
Mathura Accident : घाट पर पहुंचते ही हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार, वृंदावन में कई श्रद्धालु घूमने आए थे। करीब 30 लोग यमुना नदी के दर्शन के लिए स्टीमर पर सवार हो गए थे। जैसे ही स्टीमर सी घाट पर पहुंचा, वह पैंटून पुल से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि स्टीमर पलट गया और सवार सभी श्रद्धालु यमुना नदी में गिर गए। इस दौरान चीख-पुकार मच गई।
Mathura Accident : गोताखोर कर रहे हैं रेस्क्यू
हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोर टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू कर दिया। गोताखोरों ने नदी में डूबे लोगों की तलाश शुरू की। अब तक 9 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। बाकी लोगों की तलाश जारी है।
प्रशासन ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि स्टीमर पलटने के पीछे क्या कारण था।


