Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

राजकोट की एटलांटिस बिल्डिंग में भीषण आग, तीन की मौत, बचाव कार्य जारी

राजकोट की एटलांटिस बिल्डिंग में भीषण आग
X

राजकोट की एटलांटिस बिल्डिंग में भीषण आग

राजकोट। शुक्रवार सुबह राजकोट शहर में एक बड़ा हादसा हुआ, जब 150 फीट रिंग रोड पर स्थित 12 मंजिला एटलांटिस बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। इस घटना में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।

दमकल विभाग ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और आग पर काबू पाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि इमारत में अभी भी 30 लोग फंसे हो सकते हैं, जिन्हें बचाने के लिए राहत कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। सहायक पुलिस आयुक्त बीजे चौधरी ने बताया कि सुबह करीब 9:30 बजे छठी मंजिल के एक फ्लैट में शॉर्ट सर्किट से आग भड़की। दोपहर 12 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।

मृतकों में कल्पेश लेउवा और मयूर लेउवा की पहचान हुई, जबकि तीसरे शख्स की शिनाख्त बाकी है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, आग के कारण ऊपरी मंजिलों पर धुआं भर गया, जिससे करीब 40 लोग फंस गए। फायर ब्रिगेड ने हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से पांच लोगों को सुरक्षित निकाला। मृतकों में दो बाहरी व्यक्ति थे, जो काम के सिलसिले में आए थे। हादसे की जांच जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019