Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Thane Railway Station: ठाणे रेलवे स्टेशन के पास मार्केट कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, जिंदा जले दमकलकर्मी और गार्ड, देखें खौफनाक Video

Thane Railway Station: ठाणे रेलवे स्टेशन के पास मार्केट कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, जिंदा जले दमकलकर्मी और गार्ड, देखें खौफनाक Video
X

Thane Railway Station: ठाणे रेलवे स्टेशन के पास मार्केट कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, जिंदा जले दमकलकर्मी और गार्ड, देखें खौफनाक Video

Thane Railway Station: ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे रेलवे स्टेशन के पास गामदेवी बाजार परिसर में गुरुवार को भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक दमकलकर्मी और एक सुरक्षा गार्ड की झुलसकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य दमकलकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Thane Railway Station: जानकारी के अनुसार, गामदेवी बाजार परिसर में सब्जी, फल और कपड़ों की कई दुकानें स्थित हैं। गुरुवार सुबह करीब 3:45 बजे अचानक आग लग गई, जिसके बाद प्रशासन ने तुरंत “ब्रिगेड कॉल” घोषित कर दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे बाजार क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया।

Thane Railway Station: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाजार से उठती ऊंची लपटें और धुएं के घने गुबार के कारण इलाके में दहशत फैल गई। आग बुझाने के लिए शहरभर से दमकल की गाड़ियों और क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (RDMC) की टीमों को मौके पर बुलाया गया।

Thane Railway Station: RDMC प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि बाजार का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया। इस अग्निकांड में कपड़ों की दुकानें, सब्जी एवं फल बाजार के अलावा स्थानीय नगर निगम के एक वार्ड कार्यालय को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

Thane Railway Station: अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रशांत रोडे ने घटना में एक दमकलकर्मी और एक सुरक्षा गार्ड की मौत की पुष्टि की है। अधिकारियों के अनुसार, दुकानों में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील कपड़ों का भंडार होने के कारण आग तेजी से फैल गई, जिससे राहत एवं बचाव कार्य में काफी मुश्किलें आईं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019