Maruti Suzuki e Vitara launched
Maruti Suzuki e Vitara launched: ऑटोमोबाइल डेस्क: मारुति सुजुकी ने अपनी पहली पूरी तरह इलेक्ट्रिक एसयूवी e Vitara को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में एंट्री का बड़ा कदम है। कंपनी ने इसे Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल के साथ पेश किया है, जिससे शुरुआती कीमत काफी आकर्षक हो गई है। e Vitara की एक्स-शोरूम शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये (बैटरी के बिना) रखी गई है, जबकि बैटरी रेंटल के तहत प्रति किलोमीटर 3.99 रुपये का शुल्क लगेगा। यह ऑफर 31 मार्च 2026 तक उपलब्ध रहेगा। ग्राहक नेक्सा डीलरशिप या नेक्सा वेबसाइट पर 21,000 रुपये की टोकन राशि देकर बुकिंग और टेस्ट ड्राइव कर सकते हैं।

Maruti Suzuki e Vitara launched: BaaS मॉडल में गाड़ी और बैटरी की कीमत अलग-अलग होती है। ग्राहक को बैटरी की पूरी रकम एक साथ नहीं चुकानी पड़ती, बल्कि चलाए गए हर किमी पर किराया देना होता है। यह मुख्य रूप से पर्सनल यूज के लिए है और बैंक/NBFC की मंजूरी पर निर्भर करता है। रोड टैक्स, इंश्योरेंस और अन्य शुल्क अलग से लगेंगे।

Maruti Suzuki e Vitara launched: दो बैटरी ऑप्शन में अवलेबल
e Vitara दो बैटरी पैक ऑप्शन में उपलब्ध है: 49kWh (144hp पावर, 189Nm टॉर्क, 440km ARAI रेंज, Delta ट्रिम) और 61kWh (174hp पावर, 189Nm टॉर्क, 543km ARAI रेंज, Zeta और Alpha ट्रिम)। दोनों में फ्रंट-व्हील ड्राइव (FWD) स्टैंडर्ड है। चार्जिंग: 7.4kW AC से 49kWh बैटरी 6.5 घंटे में 10-80% और 61kWh 9 घंटे में चार्ज होती है। 70kW DC फास्ट चार्जर से दोनों 45 मिनट में 10-80% तक चार्ज हो जाती हैं।

Maruti Suzuki e Vitara launched: एक्सटीरियर में eVX कॉन्सेप्ट से प्रेरित मस्कुलर लुक है
LED हेडलैंप्स, 18-इंच एयरो अलॉय, कनेक्टेड टेल लैंप्स और एक्टिव ग्रिल शटर। इंटीरियर डुअल-टोन ब्राउन-ब्लैक में है, जिसमें 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 10-इंच टचस्क्रीन (एपल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो), इंफिनिटी साउंड, वायरलेस चार्जिंग, फिक्स्ड ग्लास सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 10-वे पावर्ड ड्राइवर सीट और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स हैं।

Maruti Suzuki e Vitara launched: क्या है सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी में 7 एयरबैग, 360° कैमरा, TPMS, लेवल-2 ADAS, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और भारत NCAP 5-स्टार रेटिंग शामिल है। NEXA Edge प्रोग्राम के तहत 3 साल बाद 60% असर्ड बायबैक, 8 साल की बैटरी/व्हीकल वारंटी, फ्री होम चार्जर (50,000 रुपये वैल्यू) और एक साल मुफ्त चार्जिंग जैसे लाभ मिलेंगे।

यह HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर बनी SUV हुंडई क्रेटा EV, टाटा कर्व EV, महिंद्रा BE 6, एमजी JS EV और विनफास्ट VF6 जैसे मॉडल्स से मुकाबला करेगी। BaaS से EV की ऊंची कीमत की समस्या कम होती है और मारुति भारत के EV सेगमेंट में मजबूत दावेदार बन गई है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


