Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

मरजीवड़ा जत्‍थे के 101 किसानों का दिल्ली कूच शुरू, शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी,

Asian News
मरजीवड़ा जत्‍थे के 101 किसानों का दिल्ली कूच शुरू, शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी,
X

किसानों की दिल्ली मार्च करने की योजना को लेकर अंबाला में पुलिस ने अलर्ट जारी किया है. सीमा पर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है. हरियाणा सीमा पर भी बहुस्तरीय बैरिकेडिंग किए जाने के अलावा केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया गया है.

किसानों के मरजीवड़ा जत्थे के 101 किसानों का दिल्ली कूच शुरू हो चुका है. दिल्‍ली कूच को लेकर अंबाला में इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गई है. 9 दिसंबर तक यहां इंटरनेट बंद रखने के आदेश दिये गए हैं. पंजाब की खनौरी सीमा पर पिछले दस महीनों से डेरा डाले बैठे किसानों का एक 'जत्था' आज दिल्ली कूच कर रहा है. खनौरी सीमा पर अनशन पर बैठे किसानों ने हर घर से एक व्यक्ति के पहुंचने का आह्वान किया है. किसानों के कूच को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है. दिल्ली पुलिस ने मार्च से पहले सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार ‘‘दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है और सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. सिंघू बॉर्डर पर फिलहाल कम संख्या में बलों को तैनात किया गया है, लेकिन पंजाब-हरियाणा सीमा के शंभू बॉर्डर पर स्थिति के अनुसार इसे बढ़ाया जा सकता है"

सीमाओं पर कड़ी सुरक्षा
अंबाला के शंभू बॉर्डर पर गुरुवार देर शाम तक पुलिस प्रशासन की उच्चस्तरीय टीम मौजूद रही. इसमें आईजी अंबाला और एसपी अंबाला ने मौके का दौरा किया और सभी सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया. दूसरी और हरियाणा के दाता सिंह वाला बार्डर पर सुरक्षा बलों को फिर से सतर्क कर दिया गया. पंजाब के किसानों को ‘दिल्ली कूच' से रोकने के लिए सुरक्षा बलों ने रणनीति तैयार कर ली है.


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019