Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Fauzi Teaser: प्रभास की ‘फौजी’ का दमदार टीजर रिलीज, फर्स्ट लुक में दिखा जबरदस्त एक्शन अवतार

Fauzi Teaser: प्रभास की फिल्म ‘फौजी’ का दमदार टीजर रिलीज हो गया है। फर्स्ट लुक में अभिनेता बागी सैनिक के एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म 19 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Fauzi Teaser: प्रभास की ‘फौजी’ का दमदार टीजर रिलीज, फर्स्ट लुक में दिखा जबरदस्त एक्शन अवतार
X

Prabhas Fauzi Teaser: साउथ सुपरस्टार प्रभास अपनी आगामी फिल्म ‘फौजी’ को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता के 47वें जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने फिल्म का नया टीजर और फर्स्ट लुक जारी कर फैंस को खास तोहफा दिया। टीजर में प्रभास एक ऐसे बागी सैनिक के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। इसके साथ ही फिल्म की नई रिलीज डेट भी सामने आ गई है। ‘फौजी’ अब 19 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

‘खून भी लूंगा और आजादी भी’ के तेवर में दिखे प्रभास

‘फौजी’ का 2 मिनट 31 सेकंड का टीजर प्रभास के दमदार और आक्रामक अंदाज की झलक दिखाता है। फिल्म की कहानी आजादी से पहले के दौर पर आधारित बताई जा रही है। टीजर में अभिनेता एक ऐसे सैनिक के रूप में दिखाई देते हैं, जो ब्रिटिश शासन के खिलाफ संघर्ष करता नजर आएगा। एक्शन दृश्यों और गोलियों की बौछार के बीच प्रभास का बागी अंदाज कहानी को लेकर उत्सुकता बढ़ाता है। टीजर में उनके किरदार को ‘भारत का सबसे बड़ा बागी सैनिक’ बताया गया है, जो 1932 से वांटेड है।

19 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी ‘फौजी’

मेकर्स ने टीजर जारी करने के साथ फिल्म की थिएट्रिकल रिलीज डेट का भी ऐलान किया है। पहले ‘फौजी’ को 3 दिसंबर 2026 को रिलीज करने की योजना थी, लेकिन बाद में इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई। अब यह फिल्म 19 मार्च 2027 को बड़े पर्दे पर आएगी। निर्माताओं के मुताबिक, अतिरिक्त समय का इस्तेमाल फिल्म के इस बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए किया जाएगा।

हनु राघवपुडी के निर्देशन में बन रही फिल्म

‘फौजी’ का निर्देशन हनु राघवपुडी कर रहे हैं। फिल्म में प्रभास के साथ इमानवी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। अनुभवी अभिनेता अनुपम खेर भी फिल्म का हिस्सा हैं। इसका निर्माण नवीन यरनेनी, वाई. रवि शंकर और भूषण कुमार ने मैथरी मूवी मेकर्स तथा टी-सीरीज से जुड़े प्रोडक्शन बैनर के तहत किया है। फिल्म को एक बड़े पीरियड ड्रामा के रूप में तैयार किया जा रहा है।

‘फौजी’ के अलावा इन फिल्मों में भी दिखेंगे प्रभास

प्रभास के पास आने वाले समय में कई बड़ी फिल्में हैं। इनमें संदीप रेड्डी वांगा की ‘स्पिरिट’, नाग अश्विन की ‘कल्कि 2898 AD’ का सीक्वल और प्रशांत नील की ‘सलार 2’ शामिल हैं। जन्मदिन के मौके पर उनकी आगामी फिल्मों से जुड़े अपडेट सामने आने के बाद फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है। अब दर्शकों की नजर ‘फौजी’ के अगले अपडेट और फिल्म के बड़े पर्दे पर रिलीज होने पर टिकी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019