Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Janhvi Kapoor Paris Look: पेरिस में जान्हवी कपूर ने बिखेरा देसी रॉयल अंदाज, 460 काउंट बंगाल मलमल की साड़ी ने खींचा ध्यान

Janhvi Kapoor Paris Look: BOF 500 गाला में भारतीय कारीगरी का जलवा, ऑफ-व्हाइट साड़ी में नजर आईं ग्लैमरस एक्ट्रेस

Janhvi Kapoor Paris Look: पेरिस में जान्हवी कपूर ने बिखेरा देसी रॉयल अंदाज, 460 काउंट बंगाल मलमल की साड़ी ने खींचा ध्यान
X

पेरिस। बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर एक बार फिर अपने शानदार फैशन सेंस से सुर्खियों में हैं। पेरिस में आयोजित BOF 500 गाला में जान्हवी ने ऐसा लुक चुना, जिसमें भारतीय परंपरा और मॉडर्न फैशन का खूबसूरत मेल देखने को मिला। ऑफ-व्हाइट रंग की साड़ी में एक्ट्रेस का रॉयल अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। उनके इस लुक ने न सिर्फ फैशन लवर्स का ध्यान खींचा, बल्कि भारतीय टेक्सटाइल और पारंपरिक कारीगरी को भी खास जगह दिलाई।

460 काउंट बंगाल मलमल से तैयार हुई साड़ी

जान्हवी कपूर की इस खास साड़ी को 460 काउंट बंगाल मलमल से तैयार किया गया था। इस पारंपरिक मलमल को अपनी महीन बुनावट और नाजुक टेक्सचर के लिए जाना जाता है। इसे ‘बाफ्त-ए-हवा’, ‘शबनमी’ और ‘चांदनी’ जैसे नामों से भी पहचाना जाता है। साड़ी की बारीक कारीगरी ने जान्हवी के पूरे लुक को बेहद एलिगेंट और रॉयल बना दिया।

पोल्की और एमराल्ड डिटेलिंग ने बढ़ाई खूबसूरती

साड़ी के साथ जान्हवी ने बेहद खास ऑर्नेट स्लीव्स कैरी कीं। इन पर पोल्की, गार्नेट और एमराल्ड जैसे स्टोन की डिटेलिंग की गई थी। इसके साथ सराफा टैसल्स, किरण और रेशम की फ्रिंजिंग ने आउटफिट को और ज्यादा शाही अंदाज दिया। बारीक डिजाइन और ट्रेडिशनल एलिमेंट्स की वजह से उनका पूरा लुक बेहद खास नजर आया।




छह गज की साड़ी में मॉडर्न टच

जान्हवी ने छह गज की ऑफ-व्हाइट साड़ी को बेहद स्टाइलिश अंदाज में पहना। साड़ी में गोल्ड डिटेलिंग के साथ मोती, शेल्स और टैसल्स का इस्तेमाल किया गया था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग बस्टियर स्टाइल ब्लाउज पहना, जिसमें पतली स्ट्रैप्स और स्वीटहार्ट नेकलाइन थी। इस ब्लाउज ने पारंपरिक साड़ी को कंटेम्पररी और ग्लैमरस टच दिया।

इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर दिखी भारतीय विरासत

जान्हवी कपूर का यह लुक सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं रहा, बल्कि इसमें भारतीय टेक्सटाइल और शिल्प परंपरा की झलक भी देखने को मिली। पेरिस जैसे इंटरनेशनल फैशन प्लेटफॉर्म पर बंगाल मलमल की साड़ी को रॉयल अंदाज में पेश कर जान्हवी ने ट्रेडिशनल इंडियन क्राफ्ट को मॉडर्न फैशन के साथ जोड़ दिया। उनका यह देसी-ग्लैम लुक फैंस और फैशन जगत के बीच खासा पसंद किया जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019