Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Manmohan Singh Passes Away : पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर CM साय ने जताया गहरा शोक

Manmohan Singh Passes Away : पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर CM साय ने जताया गहरा शोक
X

Manmohan Singh Passes Away : पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर CM साय ने जताया गहरा शोक

Manmohan Singh Passes Away : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय ने पूर्व प्रधानमंत्री और प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक ट्वीट के माध्यम से उन्होंने अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Manmohan Singh Passes Away : सीएम साय ने लिखा,
"पूर्व प्रधानमंत्री, प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। डॉ. सिंह जी अर्थशास्त्र के उन दिग्गजों में से एक थे, जिन्होंने देश के वित्त मंत्री, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर और योजना आयोग के प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए देश की सेवा की।"

उन्होंने आगे लिखा,
"मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों एवं उनके शुभचिंतकों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। ॐ शांति।"

डॉ. मनमोहन सिंह के योगदान को याद करते हुए सीएम साय ने उन्हें देश का महान नेता और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाला व्यक्तित्व बताया। उनके निधन को देश के लिए एक अपूरणीय क्षति कहा।

डॉ. सिंह के सम्मान में राज्यभर में शोक का माहौल है, और जनता उनके योगदान को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019