Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने किया साइबर फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश............

मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने किया साइबर फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश............
X

मनेन्द्रगढ़ : मनेन्द्रगढ़ की सिटी कोतवाली पुलिस को सायबर फ्राड करने वाले अंतरराज्जीय गिरोह को पकड़ने में सफलता मिली है । झारखंड के रांची से पांच आरोपी पकड़े गए है जो एपीके फ़ाइल के माध्यम से अपराध करते थे ।

पकड़े गए आरोपियों के पास से दो आईफोन, छै एंड्राइड मोबाइल, तेरह डेबिट कार्ड , पच्चीस सिम कार्ड , और एक लैपटॉप जप्त किया गया है । पकड़े गए सभी आरोपी मिथलेश दास सत्यानंद दास रिनाल दास संतोष दास और कुंदन दास झारखंड के देवघर जिला के रहने वाले है । इनके पास से दो लाख पच्चासी हजार रुपए का सामान जप्त किया गया है । आरोपियों ने मनेन्द्रगढ़ के मौहारपारा इलाके में रहने वाले वसीम नामक युवक के साथ नए तरीके से सायबर घटना कारित करते हुए ई सिम के माध्यम से करीब दो लाख रुपए का आनलाइन फ्राड किया गया । सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की जिसके बाद इन्हें गिरफ्तार किया गया ।

पकड़े गए आरोपियों ने छतीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश , उत्तरप्रदेश उड़ीसा, महाराष्ट्र राज्य में भी अपराध करना स्वीकार किया है । पुलिस टीम की बारह दिनों की मेहनत के बाद सभी आरोपी पकड़ में आ सके है ।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019