Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Mandsaur News : 2 साल के बच्चे के अपहरण की गुत्थी 10 साल की बालिका की मदद से चंद घंटों में सुलझीं

Mandsaur News
X

Mandsaur News

Mandsaur News : मंदसोर : मंदसोर पुलिस ने बच्चे के अपहरण मामले में खुलासा किया है‌। पुलिस ने शहर के दशपुर कुंज बगीचे से मंगलवार शाम अपहृत हुए दो साल के मासुम बालक को महज 8 घंटे में खोज निकाला और मासुम का अपहरण करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले में पुलिस को दस साल की बालिका की अच्छी मदद मिली‌। मंदसोर एसपी अभिषेक आनंद ने मामले का खुलासा करते हुए बताया की जिला अस्पताल में इलाज करवाने आई एक महिला सामने स्थित बगीचे में बैठी थी। इसी बीच महिला 60 मीटर दुर टंकी पर पानी लेने गई

इस दोरान एक बदमाश मासुम को बहला फुसलाकर कर अपहरण कर ले गया। सुचना के बाद पुलिस टीम मोके पर पहुंची और सीसीटीवी की मदद से बच्चे की तलाश शुरु की। बगीचे में पुलिस को एक दस साल की बालिका मिली। पुलिस ने बालिका से पुछताछ की

तो बालिका की मदद से पुलिस आरोपी के हुलिए तक पहुंची और इस तरह महज 8 घंटो में पुलिस टीम ने जिले के शामगढ़ क्षेत्र से आरोपी तुफान बंजारा को गिरफ्तार कर दो साल के मासुम को दस्तयाब कर लिया‌। और इस

तरह अपहृत मासुम सुरक्षित अपनी मां के पास पहुचा‌। आज प्रेसवार्ता के दोरान एसपी व पुलिस टीम ने परिवार को बुलाकर गुलदस्ता भेंट किया और मासुम को दुलारा। मासुम की दादी ने पुलिस टीम का धन्यवाद किया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019