Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MANDSAUR MP : दिग्विजय ने पीएम मोदी को कहा झुठ बोलने का उस्ताद....

Uma Verma
MANDSAUR MP : दिग्विजय ने पीएम मोदी को कहा झुठ बोलने का उस्ताद....
X

MANDSAUR MP : दिग्विजय ने पीएम मोदी को कहा झुठ बोलने का उस्ताद….

MANDSAUR MP : पीएम ने दस सालों में 100 से अधिक झुठ बोले है, राम मंदीर प्राण प्रतिष्ठा में चारों लोग बिना जोड़े वाले बेठ गये

MANDSAUR M.P.LALITSHANKAR DHAKAD

MANDSAUR MP : मंदसौर लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर के समर्थन में चुनाव प्रचार करने मंदसोर पहुंचे राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी पर जमकर प्रहार किया उन्होंने कहा कि पीएम मोदी झूठ बोलने के बड़े उस्ताद है। इतना ही नहीं दिग्विजय सिंह ने केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी जमकर तंज कसा ‌।

Dhamtari Naxalite encounter : सुरक्षा बलो और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 1 नक्सली ढेर 1 घायल…वॉच वीडियो

MANDSAUR MP : दिग्गी राजा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तारीफ कि और कहा की संघ परिवार में ईमानदारी थी और अब नया मोदी परिवार बना है और यह मोदी परिवार जो नया बना है इसमें जो भ्रष्टाचार करके पकड़ा जाए और फिर मोदी जी की वाशिंग मशीन में चला जाए उनके वाशिंग पाउडर का उपयोग कर ले तो वह ईमानदार हो जाता है। कांग्रेस द्वारा देश को डराने के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी के

UP Assistant Professor Requirement : असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर बम्पर भर्ती, देखें आवेदन प्रक्रिया और पूरी डिटेल

बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि हमारा हिंदू धर्म साढे सात सौ साल की मुसलमान हुकूमत में हमारा हिंदू धर्म खत्म नहीं हुआ डेढ़ सौ साल के ईसाइयों के राज में खत्म नहीं हुआ तो आज कहां से खत्म हो जाएगा ? यह केवल देश को डरा कर उसका फायदा उठाना चाहते हैं। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर प्रहार करते हुए कहा कि यही मंदसौर में सिंधिया ने कहा था कि शिवराजसिंह के

हाथ खून से रंगे हुए हैं, कोई से भी साबुन से हाथ नहीं धुल पाएंगे। लेकिन पता नहीं सिंधिया जी को कौन सा साबुन मिल गया जिससे हाथ धुल गए । और वो गए तो गए अपने साथ 22 लोगों को भी लेकर गए‌। पहले तो हमारे यहां पशु मेला लगता था और उसमें ढोर (पशु) बिकते थे आजकल तो विधायक भी बिकने लगे। राम मंदिर उद्घाटन पर पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी जी को

चुनाव लड़ना था रामनवमी का भी इंतजार नहीं किया। किसी मंदिर में अगर प्राण प्रतिष्ठा होती है और उसमें जो जजमान बैठते हैं वह जोड़े के साथ बैठते हैं। लेकिन राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में चार व्यक्ति बैठे और चारों का जोड़ा आप ही देख लीजिए। योगी आदित्यनाथ,संघ प्रमुख मोहन भागवत, पीएम मोदी और आनंदीबेन पटेल शामिल हुए अरे भाई कहीं तो जोड़ा बना लेते। भाजपा को धर्म से मतलब नहीं है नोट और वोट से मतलब है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019