Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Mandsaur MP Viral News : अपराधियों के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन : पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी...वीडियो हुआ था वायरल...जानें मामला

Mandsaur MP Viral News
X

Mandsaur MP Viral News

मंदसौर, 20 जनवरी 2025 : Mandsaur MP Viral News : मंदसौर में दो पुलिस कर्मियों को तस्कर के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन करना भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद मंदसौर एसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल सस्पेंड कर दिया।

Mandsaur MP Viral News : यह घटना मंदसौर के नई आबादी थाने में पदस्थ कार्यवाहक सहायक उपनिरीक्षक जगदीश ठाकुर और सुनिल तोमर की है। वीडियो में दोनों पुलिसकर्मी आदतन अपराधी पप्पू दायमा के साथ उसका जन्मदिन मना रहे थे, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

वीडियो के वायरल होने के बाद एसपी अभिषेक आनंद ने तुरंत एक्शन लिया और दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। एसपी ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की लापरवाही को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019