मलेशिया: गैस पाइपलाइन में विस्फोट, कई किलोमीटर ऊंची उठी आग की लपटें, देखें वीडियो...

मलेशिया: गैस पाइपलाइन में विस्फोट, कई किलोमीटर ऊंची उठी आग की लपटें, देखें वीडियो…
मलेशिया: गैस पाइपलाइन में विस्फोट, कई किलोमीटर ऊंची उठी आग की लपटें, देखें वीडियो…
नई दिल्ली: मलेशिया के सेलंगोर राज्य में मंगलवार सुबह एक गैस पाइपलाइन में आग लगने से जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना कुआलालंपुर के पास पुत्रा हाइट्स इलाके में हुई। विस्फोट के बाद आसपास के रिहायशी इलाकों को खाली कराया गया और आग की लपटें कई किलोमीटर तक ऊंची दिखाई दीं।
आग का कारण और बचाव कार्य
बताया जा रहा है कि यह विस्फोट पाइपलाइन के फटने की वजह से हुआ। घटनास्थल पर पहुंची सेलंगोर अग्निशमन विभाग की टीम ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। दर्जनों दमकलकर्मी मौके पर भेजे गए और आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। आग इतनी भीषण थी कि आसपास के इलाके में खिड़कियां और दरवाजे तक हिलने लगे। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में आग का विशाल गोला आसमान में उठता हुआ नजर आ रहा है।
हताहतों की पुष्टि नहीं
आपातकालीन सेवाओं को सुबह 8:10 बजे कॉल मिली थी। पेट्रोनास की गैस पाइपलाइन में रिसाव के कारण 500 मीटर का हिस्सा आग की चपेट में आ गया था। हालांकि, फिलहाल हताहतों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बचाव दल को दमकल गाड़ियों, पानी के टैंकरों, चिकित्सा वाहनों और खतरनाक सामग्री इकाई के साथ घटनास्थल पर भेजा गया है।
घटनास्थल पर स्थिति अभी भी तनावपूर्ण है और राहत कार्य जारी हैं।


