Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

मुरैना में अवैध हथियार निर्माण पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आरोपी गिरफ्तार

अवैध हथियार
X

अवैध हथियार

मुरैना/रिपोर्टर भूपेन्द्र भदौरिया: जिले में अवैध रूप से हथियार बनाने का मामला सामने आया है, जिसमें शक्ति कपूर नामक व्यक्ति पर आरोप है कि वह एक हथियार निर्माण की फैक्ट्री चला रहा था। इस मामले की जाँच के दौरान, शक्ति कपूर की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वह एक देशी कट्टा धोकर चमका रही थी।

वायरल वीडियो ने पुलिस का ध्यान खींचा और इसे आधार बनाकर पुलिस ने शक्ति कपूर के घर पर छापेमारी की। महुआ थाना पुलिस ने इस छापेमारी के दौरान अवैध हथियार बनाने की सामग्री और भारी मात्रा में हथियार जप्त किए। पुलिस ने शक्ति कपूर और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी शक्ति कपूर और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ की गई इस कार्रवाई के बाद पुलिस अब पूछताछ में जुटी है, ताकि इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और उनकी गतिविधियों का पता लगाया जा सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019