Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Big Accident : ट्रक और सवारियों से भरी टाटा मैजिक में आमने-सामने टक्कर, 10 की मौत, कई घायल, सीएम ने जताया दुख

Major accident: Truck collides head-on with Tata Magic full of passengers, 10 killed, many injured, CM expresses grief
X

Major accident: Truck collides head-on with Tata Magic full of passengers, 10 killed, many injured, CM expresses grief

Big Accident : लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया। पीलीभीत-बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर तेज रफ्तार ट्रक और सवारियों से भरी टाटा मैजिक के बीच आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

Big Accident : जानकारी के मुताबिक, टाटा मैजिक में करीब 12 लोग सवार होकर लखीमपुर से ईसानगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सिसैया के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि टाटा मैजिक के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

Big Accident : घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात बहाल कराया। हादसे के चलते कुछ समय तक हाईवे पर लंबा जाम लगा रहा।

Big Accident : इस दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के समुचित इलाज और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने को कहा है। पुलिस मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019