Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Big Accident : श्रद्धालुओं पर पलटा रुई से भरा ट्रक, दबने से 3 की दर्दनाक मौत, गुस्साई भीड़ ने वाहन में लगाई आग

Big Accident
X

Big Accident : कोटा। कोटा-दौसा-लालसोट मेगा हाइवे पर एक दर्दनाक हादसे में चौथमाता के दर्शन के लिए पैदल जा रहे श्रद्धालुओं के जत्थे पर रुई से भरा तेज रफ्तार ट्रक पलट गया। यह हादसा लबान और पापड़ी रेलवे ओवरब्रिज के बीच हुआ, जिसमें तीन श्रद्धालुओं की मौके पर और इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Big Accident : प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक तेज गति में था और अचानक संतुलन बिगड़ने से पलट गया। कई श्रद्धालु ट्रक के नीचे दब गए, जिससे घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे से आक्रोशित श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने ट्रक में आग लगा दी और मेगा हाइवे पर जाम लगाकर धरना शुरू कर दिया।

Big Accident : सूचना मिलते ही लाखेरी और देईखेड़ा थाना पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, 108 एंबुलेंस और राहत दल मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू कर घायलों को देईखेड़ा अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उपचार के दौरान राजाराम (50) निवासी अमरपुरा और कालूलाल निवासी करीरिया सांगोद (कोटा) को मृत घोषित किया गया। गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को कोटा रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान सांवरा केवट (22) निवासी गुहाटा ने दम तोड़ दिया।

Big Accident : हादसे में लक्ष्मी (17), देवलाल (40), गिरिराज (35), रामकिशन (50) और महावीर (35) का कोटा अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

Big Accident : हादसे के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने मृतकों व घायलों को मुआवजा देने और मेगा हाइवे से भारी वाहनों को स्थायी रूप से बंद करने की मांग की। मौके पर बूंदी एडिशनल एसपी उषा शर्मा, एडीएम किशोर सहित कई प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और समझाइश के प्रयास किए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019