Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Big Accident : यमुना एक्सप्रेस-वे पर 10 वाहन भिड़े, 6 की दर्दनाक मौत, 150 से ज्यादा अस्पताल पहुंचाए गए

Big Accident
X

Big Accident : मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में घने कोहरे ने यमुना एक्सप्रेस-वे को मौत का रास्ता बना दिया। मंगलवार तड़के करीब 4 बजे बलदेव थाना क्षेत्र के माइलस्टोन 127 पर 7 बसों और 3 कारों की भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद कई वाहनों में आग लग गई, जिससे अब तक 6 लोगों की जलकर मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 25 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Big Accident : हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कुछ यात्री वाहनों में फंस गए, वहीं कई लोगों ने बसों से कूदकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। करीब 20 एंबुलेंस की सहायता से 150 से ज्यादा लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।

Big Accident : जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस, फायर ब्रिगेड, एनएचएआई और एसडीआरएफ की टीमों ने आग पर काबू पाया और रेस्क्यू ऑपरेशन लगभग पूरा कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में घने कोहरे और बेहद कम दृश्यता को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Big Accident : इधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश भी दिए गए हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019