Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Mahatari Vandana Yojana: महिला दिवस पर ‘महतारी’ को बड़ा तोहफा, CM विष्णु देव साय ने जारी की महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त

Mahatari Vandana Yojana
X

Mahatari Vandana Yojana: रायपुर/बस्तर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं को बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर में आयोजित वृहद महतारी वंदन सम्मेलन–2026 से महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त जारी कर दी। इसके साथ ही प्रदेश की 68 लाख 49 हजार से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में कुल 641 करोड़ 58 लाख रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की गई।

Mahatari Vandana Yojana : सरकार की इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि वे घरेलू खर्चों में सहयोग कर सकें और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। महिला दिवस के अवसर पर किस्त जारी होने से प्रदेशभर की महिलाओं में उत्साह का माहौल देखा गया।

Mahatari Vandana Yojana : मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और महतारी वंदन योजना उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Mahatari Vandana Yojana : बता दें कि इससे पहले फरवरी महीने में योजना की 24वीं किस्त के रूप में करीब 641 करोड़ 34 लाख रुपये महिलाओं के खातों में भेजे गए थे। वहीं 25वीं किस्त जारी होने के बाद अब तक इस योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को कुल 16 हजार 237 करोड़ 33 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है। सरकार का मानना है कि इस योजना से न केवल महिलाओं को आर्थिक सहारा मिल रहा है, बल्कि परिवार की जरूरतों को पूरा करने में भी उन्हें मदद मिल रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019