Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

महासमुंद : प्रेमिका के पिता की हत्या, प्रेम प्रसंग ने लिया खतरनाक मोड़......

महासमुंद : प्रेमिका के पिता की हत्या, प्रेम प्रसंग ने लिया खतरनाक मोड़......
X

महासमुंद : प्रेमिका के पिता ने प्रेमी से शादी करने से मना किया तो प्रेमी ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका के पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने प्रेमिका के प्रेमी और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे । जी हां , ये पूरा मामला महासमुंद जिले के तुमगांव थानाक्षेत्र के ग्राम मालीडीह का है । प्रार्थी गोविन्द पटेल ने तुमगांव थाना जाकर पुलिस को सूचना दी कि उनके चाचा (मृतक ) हीराधर पटेल 51 वर्ष 17 दिसंबर की शाम से लापता है । सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की । जांच में पता चला कि मृतक हीराधर पटेल के साथ मोहित पटेल को देखा गया था ।

पुलिस ने मोहित पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो मोहित ने हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपी मोहित ने पुलिस को बताया कि वह मृतक के बेटी से प्रेम करता था और शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की के पिता हीराधर पटेल शादी से इनकार कर दिये, जो आरोपी को नगवारा गुजरा ।

आरोपी मोहित ने अपने दो दोस्त पंकज पाईका 21 वर्ष निवासी बिरबिरा और मनोज निषाद 21 वर्ष निवासी मेडहापाली सरायपाली के साथ मिलकर मृतक को बिरबिरा के जंगल ले गया और हथौडे से वार कर हीराधर को मौत के घाट उतार दिया और लाश को वही छुपाकर फरार हो गये । पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल बाइक व हथौडा जब्त कर धारा 103(1) , 61(2), 238, 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया ।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019