Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Maharashtra Big Crime News : किडनैपिंग, और हत्याकांड… इंस्टा स्टोरी ने खोला मर्डर का राज...पढ़े पूरी स्टोरी

Maharashtra Big Crime News : किडनैपिंग, और हत्याकांड… इंस्टा स्टोरी ने खोला मर्डर का राज...पढ़े पूरी स्टोरी
X

महाराष्ट्र के पुणे से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. पहले एक युवक को किडनैप किया गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई. हत्यारे ने इंस्टाग्राम ID अकाउंट पर लाश को अपनी स्टोरी स्टेटस के रूप में पोस्ट किया था.

इस मामले में जिले की चाकन और महालुंगे पुलिस ने जांच शुरू की और पूरे कांड का खुलासा किया है. साथ ही पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है. मारे गए युवक की पहचान आदित्य युवराज भांगरे के रूप में हुई है, जो कि 18 साल का था.

इंस्टा स्टोरी पर मारे गए रितेश पवार के शव की कहानी को स्टेटस के तौर पर रखा गया था. रितेश की हत्या करने वाले आरोपी आरोपी आदित्य भांगरे के दोस्त थे.

इसी शक में आरोपी राहुल ने अमर और अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर मृतक आदित्य को किडनैप कर लिया, जिस कार से उसको किडनैप किया गया था उसी में तार से उसका गला घोंट दिया गया था.

इतना ही नहीं पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी आदित्य का मोबाइल फोन गोवा ले गए. आरोपियों ने गुमराह करने की कोशिश की जैसा कि फिल्म ‘दृश्यम’ में दिखाया गया है.

लेकिन जब पुलिस ने चाकन गोलीकांड के मामले में हिरासत में लिए गए अमर से पूछताछ की तो पूरी घटना का खुलासा हो गया.

यह भी पता चला कि आदित्य के शव का अंतिम संस्कार महाराष्ट्र-गुजरात सीमा पर पहाड़ों में किया गया था. चाकन और महालुंगे पुलिस ने इस मामले में नामदेव को गिरफ्तार कर लिया है. मुख्य सरगना राहुल पवार अभी भी फरार चल रहा है


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019