Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Mahamaya Devi Temple Raipur: घटस्थापना के साथ शुरु हुआ चैत्र नवरात्र, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Asian News
Mahamaya Devi Temple Raipur
X

Mahamaya Devi Temple Raipur

Mahamaya Devi Temple, Raipur: रायपुर। चैत्र नवरात्र के पहले दिन राजधानी रायपुर के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दूर से भक्तजन माता के दर्शन के लिए पहुंचे। सभी देवी मंदिरों में माता का विशेष श्रृंगार किया गया है। महाआरती कर विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है।

Mahamaya Devi Temple, Raipur: पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जा रही है। घटस्थापना के साथ ही नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। इसी कड़ी में रायपुर के महामाया मंदिर, आकाशवाणी चौक स्थित काली मंदिर, बूढ़ी माई मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालु लंबी कतार में खड़े हैं।

Mahamaya Devi Temple, Raipur: डोंगरगढ़ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

धर्मनगरी डोंगरगढ़ में भी चैत्र नवरात्र पर्व के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। सुबह से ही यहां पर भक्तों का तांता लगा हुआ है। मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम किये गए हैं। पुलिस प्रशासन और मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के अधिकारी-कर्मचारी सेवा देने के लिए तत्पर हैं। जगह-जगह स्वास्थ्य केंद्र और पेयजल की व्यवस्था की गई है।

Mahamaya Devi Temple, Raipur: बाहर से आए श्रद्धालुओं को कोई तकलीफ न हो इसके लिए पार्किंग सुविधा की गई है। वहीं 1200 की संख्या में पुलिस बल तैनात हैं। पदयात्रा करने वालों के लिए जगह-जगह स्टॉल लगाए गए हैं। इस बार मां बम्लेश्वरी धाम में 9 हजार मनोकामना ज्योत कलश प्रज्वलित किया गया है। वहीं छोटी बम्लेश्वरी के दरबार में करीब 900 मनोकामना ज्योत प्रज्वलित किया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019