Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Mahakumbh 2025: प्रयागराज पहुंचे उपराष्ट्रपति धनखड़, संगम में लगाई डुबकी...

Dev Verma
Mahakumbh 2025: प्रयागराज पहुंचे उपराष्ट्रपति धनखड़, संगम में लगाई डुबकी...
X

Mahakumbh 2025: प्रयागराज पहुंचे उपराष्ट्रपति धनखड़, संगम में लगाई डुबकी…

प्रयागराज: Mahakumbh 2025: भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शनिवार को प्रयागराज पहुंचे और महाकुंभ के अवसर पर पवित्र त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। इस दौरान उन्होंने गंगा में नौका-विहार का भी आनंद लिया। उपराष्ट्रपति धनखड़ अपनी पत्नी और परिवार के साथ हेलीकॉप्टर से प्रयागराज पहुंचे, जहां उनका स्वागत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शॉल ओढ़ाकर किया।

इसके बाद उपराष्ट्रपति अरैल संगम घाट गए और वहां क्रूज पर सवार होकर नौका विहार किया। त्रिवेणी संगम में स्थित पवित्र स्थान पर स्नान के समय, उन्होंने शिवलिंग को सिर पर रखकर आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान वृंदावन के मुख्य पुजारी पुंडरीक गोस्वामी ने पूजा अर्चना कराई।

नौका विहार के दौरान उपराष्ट्रपति ने साइबेरियन पक्षियों को देखा और उन्हें अपने हाथों से दाना खिलाया। इसके साथ ही, उन्होंने सीएम योगी से त्रिवेणी संगम के महात्म्य के बारे में जानकारी ली।

महाकुंभ: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने संगम में डुबकी लगाई, अच्छी व्यवस्था के  लिए सीएम योगी को सराहा | Maha Kumbh Vice President Jagdeep Dhankhar takes  dip Sangam praises CM ...

Mahakumbh 2025: महाकुंभ के इस पवित्र अवसर पर उपराष्ट्रपति धनखड़ ने गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में डुबकी लगाकर लोक कल्याण का संकल्प लिया। इस दौरान उन्होंने त्रिवेणी संगम में स्नान कर रहे श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया और "हर-हर महादेव" का उद्घोष किया।

स्नान के बाद उपराष्ट्रपति और उनके परिवार ने सरस्वती कूप, अक्षय वट और बड़े हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। यहां उन्होंने महाबली हनुमान को विभिन्न धार्मिक सामग्री अर्पित की और परिक्रमा की। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने इन पवित्र स्थानों के महत्व के बारे में भी जानकारी ली।

महाकुंभ के आयोजन के बारे में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में इतना भव्य और सुव्यवस्थित महासमागम नहीं देखा, और इस अवसर पर उनका जीवन धन्य हो गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019