Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Mahakumbh 2025 : त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने परिवार सहित संगम में किया पवित्र स्नान...

Mahakumbh 2025 : त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने परिवार सहित संगम में किया पवित्र स्नान...
X

Mahakumbh 2025 : त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने परिवार सहित संगम में किया पवित्र स्नान…

Mahakumbh 2025 : महाकुम्भ 2025 के पावन अवसर पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने गुरुवार को अपने परिवार सहित संगम में पवित्र स्नान कर पुण्य अर्जित किया। मुख्यमंत्री ने मां गंगा, मां यमुना और अदृश्य मां सरस्वती के त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

महाकुम्भ का अविस्मरणीय अनुभव
स्नान के बाद मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल पर लिखा, "आज महाकुंभ, प्रयागराज में स्नान करने का सौभाग्य मिला। पवित्र जल, दिव्य ऊर्जा और आध्यात्मिक माहौल ने इसे अविस्मरणीय अनुभव बना दिया।"

Tripura CM Manik Saha Sangam Snan with family Photos | त्रिपुरा के CM ने परिवार सहित संगम स्नान किया: डॉ. माणिक साहा ने राज्य की शांति और समृद्धि की कामना की, बोले-

Mahakumbh 2025 : उन्होंने आगे बताया कि महाकुम्भ की आध्यात्मिक ऊर्जा और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को करीब से अनुभव करना उनके लिए विशेष रहा।

त्रिपुरा की समृद्धि और शांति की कामना
मुख्यमंत्री डॉ. साहा ने बताया कि उन्होंने माँ गंगा से त्रिपुरा राज्य की सुख-समृद्धि और शांति की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि संगम का पवित्र स्नान जीवन को शुद्ध करता है और आत्मिक शांति प्रदान करता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019