Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MahaKumbh 2025: पूनम पांडे संगम स्नान के लिए प्रयागराज रवाना, जानिए ट्रोलर्स क्यों बोले- सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली...

MahaKumbh 2025: पूनम पांडे संगम स्नान के लिए प्रयागराज रवाना, जानिए ट्रोलर्स क्यों बोले- सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली...
X

MahaKumbh 2025: पूनम पांडे संगम स्नान के लिए प्रयागराज रवाना, जानिए ट्रोलर्स क्यों बोले- सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली…

MahaKumbh 2025: मुंबई: इस वक़्त देश भर में ‘महाकुंभ 2025’ की धूम है। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। इस आयोजन में बड़े नेता और बॉलीवुड हस्तियां भी शिरकत कर रही हैं। अब अभिनेत्री पूनम पांडे भी प्रयागराज के लिए रवाना हो चुकी हैं। हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत में कुंभ जाने की बात कही।

MahaKumbh 2025: पूनम पांडे का बयान

एयरपोर्ट पर पैपराजी से बातचीत के दौरान पूनम ने कहा, “कुंभ जा रही हूं, महाकुंभ। मैं तुम लोगों के लिए प्रसाद लेकर आती हूं। और कुछ लाऊं?” उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर नई चर्चा छेड़ दी है।

MahaKumbh 2025: नेटिजन्स ने दी मिली-जुली प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर पूनम पांडे का वीडियो वायरल होने के बाद नेटिजन्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, “सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली।” दूसरे ने कहा, “तुम्हारे पाप डुबकी लगाने से नहीं धुलेंगे।” वहीं, एक और ने तंज कसते हुए लिखा, “पहले पाप करो, फिर डुबकी लगाओ।”

MahaKumbh 2025: महाकुंभ में सितारों का जमावड़ा

‘महाकुंभ 2025’ में अब तक कई बड़े बॉलीवुड सितारे शामिल हो चुके हैं। हाल ही में मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने संगम में स्नान किया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। इसके अलावा, भाग्यश्री, अनुपम खेर, सपना चौधरी, और प्रियंका चोपड़ा भी महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। ‘महाकुंभ 2025’ इस बार सिर्फ श्रद्धालुओं के लिए नहीं, बल्कि बॉलीवुड सितारों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पूनम पांडे के शामिल होने से आयोजन में नई चर्चाएं जुड़ गई हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019