Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Mahakumbh 2025: महाकुंभ प्रयागराज संगम घाट पर ममता कुलकर्णी का हुआ पट्टाभिषेक....

Mahakumbh 2025: महाकुंभ प्रयागराज संगम घाट पर ममता कुलकर्णी का हुआ पट्टाभिषेक....
X

Mahakumbh 2025: महाकुंभ प्रयागराज संगम घाट पर ममता कुलकर्णी का हुआ पट्टाभिषेक….

Mahakumbh 2025: महाकुंभ के 12वें दिन किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर के रूप में बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी का अभिषेक हुआ। ममता ने 7 घंटे की तपस्या के बाद संगम में डुबकी लगाई, पिंडदान किया और दुग्धाभिषेक के साथ उनका पट्टाभिषेक संपन्न हुआ।

अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने उनका दुग्धाभिषेक किया। ममता ने संतों का आशीर्वाद लिया और छत्र व चंवर के साथ उपस्थित जनसमूह को आशीर्वाद दिया। पट्टाभिषेक देखने के लिए लगभग 10 हजार लोग पहुंचे।

Mahakumbh LIVE | Prayagraj Kumbh Mela Shahi Snan Photo Video Update; Naga Sadhu - Yogi Adityanath | ममता कुलकर्णी बोलीं- महाकुंभ में मुझे ब्रह्मा-विष्णु-महेश दिखे: किन्नर अखाड़े में ...

Mahakumbh 2025: ममता कुलकर्णी ने कहा कि अब वे बॉलीवुड में नहीं लौटेंगी। उन्होंने कहा, "मैं सनातन धर्म के लिए कार्य करूंगी। आज काशी जाने की योजना थी, लेकिन यहां ब्रह्मा, विष्णु और महेश के दर्शन हो गए। 23 साल की तपस्या का प्रमाणपत्र आज मिला है।"

इसके अलावा, ढाई हजार ड्रोन से मेगा शो का आयोजन किया गया, जिसमें समुद्र मंथन और शिव के विषपान की झलक प्रस्तुत की गई

Mahakumbh 2025: महाकुंभ के दौरान अखाड़ा परिषद में विश्व हिंदू परिषद की विशेष बैठक हुई। जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने वक्फ बोर्ड को बंद करने की मांग की।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019