Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में कटरीना कैफ और प्रीति जिंटा ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी...

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में कटरीना कैफ और प्रीति जिंटा ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी...
X

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में कटरीना कैफ और प्रीति जिंटा ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी…

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 में बॉलीवुड सितारों का आना-जाना लगा हुआ है। अक्षय कुमार, कटरीना कैफ के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भी महाकुंभ पहुंच चुकी हैं। प्रीति जिंटा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह माथे पर चंदन और गले में फूलों की माला पहने भक्ति में लीन नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, "सारे रास्ते महाकुंभ की ओर जाते हैं। सत्यम शिवम सुंदरम।"

Mahakumbh 2025: इसके साथ ही कटरीना कैफ भी अपनी सासू मां के साथ महाकुंभ पहुंचीं, जहां उन्होंने स्वामी चिदानंद सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती से आशीर्वाद लिया। कटरीना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह संगम में आस्था की डुबकी लगाती नजर आ रही हैं। इससे पहले उनके पति विकी कौशल भी महाकुंभ में दर्शन करने पहुंचे थे और उन्होंने संगम में स्नान किया था।

महाकुंभ में बॉलीवुड सितारों की बढ़ती उपस्थिति ने इस धार्मिक आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019