Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Mahakumbh 2025: प्रयागराज के महाकुंभ में चर्चा का विषय बने IITian बाबा अभय सिंह....

Dev Verma
Mahakumbh 2025: प्रयागराज के महाकुंभ में चर्चा का विषय बने IITian बाबा अभय सिंह....
X

Mahakumbh 2025 : प्रयागराज के महाकुंभ में चर्चा का विषय बने IITian बाबा अभय सिंह….

प्रयागराज : Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में लाखों की संख्या में साधु-संत और बाबा पहुंचे हैं। इन्हीं में से एक हैं बाबा अभय सिंह, जो आईआईटी मुंबई से पास आउट हैं। हरियाणा के झज्जर जिले के रहने वाले बाबा अभय सिंह अपने अद्भुत जीवन यात्रा और आईआईटी बैकग्राउंड के कारण चर्चा का केंद्र बने हुए हैं।

बाबा अभय सिंह के पिता करण ग्रेवाल, जो झज्जर न्यायालय में अधिवक्ता हैं, ने बताया कि उनका बेटा बचपन से ही पढ़ाई में होशियार था। स्थानीय स्कूलों में शिक्षा लेने के बाद अभय ने दिल्ली से आईआईटी की कोचिंग की और फिर मुंबई आईआईटी से अपनी पढ़ाई पूरी की। उन्होंने मास्टर्स ऑफ डिजाइनिंग का कोर्स भी किया और दिल्ली तथा कनाडा की प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी की।

IITian Gorakh Baba: IIT बॉम्बे से इंजीनियरिंग, फोटोग्राफी में मास्टर;  हरियाणा का छोरा कैसे बन गया गोरख बाबा? | Prayagraj mahakumbh sangam iitian  gorakh baba who iit bombay aerospace ...

हालांकि, नौकरी छोड़ने के बाद अभय सिंह ने कनाडा से भारत वापसी की। देश लौटने के बाद उन्होंने अध्यात्म की ओर रुख किया और सर्दियों के दौरान मनाली, शिमला, हरिद्वार जैसी जगहों पर घूमते रहे।

उनके पिता का कहना है कि बाबा बनने के बाद से अभय ने परिवार से दूरी बना ली है। करण ग्रेवाल ने बताया कि उनकी बेटे से आखिरी बार छह महीने पहले बात हुई थी।

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में बाबा अभय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह मुंबई आईआईटी से पास आउट हैं और अब अध्यात्म का संदेश देने के लिए साधु का जीवन अपना चुके हैं। उनके पिता का कहना है कि वह चाहते हैं कि उनका बेटा घर लौट आए, लेकिन मानते हैं कि बाबा बनने के बाद यह शायद संभव नहीं होगा।

महाकुंभ के वायरल IITian बाबा के परिवार से कैसे हैं संबंध? पिता लगा रहे ये  गुहार | Maha Kumbh 2025 iit baba Abhay Singh Son who became saint blocked  phone numbers of

गौरतलब है कि बाबा अभय सिंह का वीडियो महाकुंभ के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनके बारे में लोगों को जानकारी मिली। महाकुंभ की शुरुआत 16 जनवरी से हुई थी और यह 24 फरवरी तक चलेगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019