Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Mahakumbh 2025: महाशिवरात्रि पर अंतिम स्नान करने उमड़ा जनसैलाब, आज 3 करोड़ श्रद्धालु लगाएंगे डुबकी, देखें लाइव

Mahakumbh 2025: महाशिवरात्रि पर अंतिम स्नान करने उमड़ा जनसैलाब, आज 3 करोड़ श्रद्धालु लगाएंगे डुबकी, देखें लाइव
X

प्रयागराज। Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के 'प्रयागराज महाकुंभ' का बुधवार (26 फरवरी) को आखिरी दिन है। महाशिवरात्रि पर्व पर अंतिम स्नान के लिए कुंभ में जनसैलाब उमड़ा है। संगम जाने वाले सभी रास्ते जाम हैं। प्रयागराज शहर में वाहनों की नो-एंट्री है। मेले के अंदर वाहन नहीं चल रहे हैं।

Mahakumbh 2025: स्नान के बाद पुलिस श्रद्धालुओं से घाट खाली करवा रही है। सुबह 6 बजे तक 41.11 लाख लोग डुबकी लगा चुके हैं। 13 जनवरी से अब तक 65 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया। महाशिवरात्रि पर 3 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।

Mahakumbh 2025: जानिए किस पर्व पर कितने लोगों ने लगाई डुबकी

महाशिवरात्रि पर्व स्नान के साथ ही 45 दिनों तक चले महाकुंभ का समापन हो जाएगा। महाशिवरात्रि पर छठवां मुख्य स्नान है। महाशिवरात्रि पर 3 करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।

13 जनवरी को पौष पूर्णिमा पर एक दिन में 1.70 करोड़ लोगों ने स्नान किया था।

14 जनवरी (मकर संक्रांति) के दिन 3.50 करोड़ लोगों ने संगम में डुबकी लगाई थी।

29 जनवरी (मौनी अमावस्या) को एक दिन में 7.64 करोड़ लोगों ने स्नान किया था।

03 फरवरी (बसंत पंचमी) को 2.57 करोड़ लोगों ने डुबकी मारी थी।

12 फरवरी (माघ पूर्णिमा) को 2 करोड़ लोगों ने स्नान किया था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019