Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Mahakumbh 2025 : अंतर्राष्ट्रीय किन्नर अखाड़े के महंत ऋषि केशानंद गिरी से एशियन न्यूज़ की खास बातचीत

Mahakumbh 2025
X

Mahakumbh 2025

प्रयागराज : Mahakumbh 2025 : धर्म और आध्यात्म की नगरी प्रयागराज में, अंतर्राष्ट्रीय किन्नर अखाड़े के महंत ऋषि केशानंद गिरी से एशियन न्यूज़ के संवाददाता ने खास बातचीत की।

Mahakumbh 2025 : इस दौरान महंत ऋषि केशानंद गिरी ने किन्नर अखाड़े की भव्यता और दिव्यता के बारे में बात करते हुए कहा कि यह सब किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी की मेहनत और मार्गदर्शन का परिणाम है।

महंत ने आगे बताया, "हमारे अखाड़े की जो स्थिति आज आप देख रहे हैं, यह हमारी आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी के नेतृत्व और प्रयासों का ही फल है। उनके योगदान से ही किन्नर समाज को एक नई पहचान मिली है और हमारे अखाड़े की प्रतिष्ठा भी बढ़ी है।"

महंत ऋषि केशानंद गिरी ने किन्नर समाज के उत्थान और अखाड़े के योगदान पर भी प्रकाश डाला और बताया कि समाज के प्रति जागरूकता और सम्मान बढ़ाने में यह कदम महत्वपूर्ण हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019