Mahadev Satta Case: ASP अभिषेक माहेश्वरी के घर दोबारा CBI की छापेमारी...
राजनांदगांव। Mahadev Satta Case: महादेव सट्टा एप मामले में CBI की कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार को बड़ी छापेमारी के बाद गुरुवार को फिर से CBI की टीम ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) अभिषेक माहेश्वरी के राजनांदगांव स्थित कंचनबाग, सनसिटी स्थित घर पर दबिश दी। बुधवार को जांच के बाद सील किए गए घर की सील खोलकर फिर से तलाशी शुरू कर दी गई है।
Mahadev Satta Case: सुबह-सुबह CBI की दबिश से मचा हड़कंप
CBI की दो गाड़ियों में पहुंची टीम ने सुबह-सुबह कार्रवाई शुरू की, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूत्रों के मुताबिक, यह छापेमारी महादेव सट्टा एप से जुड़े बड़े खुलासों का हिस्सा हो सकती है। बुधवार की कार्रवाई में CBI ने घर से कई अहम दस्तावेज और डिजिटल सबूत जब्त किए थे। अब दोबारा जांच से इस मामले में नए तथ्यों के सामने आने की संभावना जताई जा रही है।
Mahadev Satta Case: चार राज्यों में CBI का एक्शन
महादेव सट्टा एप मामले में CBI ने छत्तीसगढ़, दिल्ली, भोपाल और कोलकाता में 60 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की है। छत्तीसगढ़ में रायपुर, दुर्ग और भिलाई जैसे शहरों में 10 से अधिक टीमों ने एक साथ कार्रवाई की।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके दो पूर्व ओएसडी आशीष वर्मा और मनीष बंछोर, पूर्व सचिव सौम्या चौरसिया के घरों पर भी CBI ने दबिश दी। इसके अलावा, रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा और 4 IPS अधिकारी आनंद छाबड़ा, अभिषेक पल्लव, आरिफ शेख और प्रशांत अग्रवाल के ठिकानों पर भी छापेमारी हुई।
Mahadev Satta Case: पुलिसकर्मियों और अन्य संदिग्धों पर भी शिकंजा
CBI ने ASP संजय ध्रुव और दो सिपाहियों नकुल-सहदेव के घरों पर भी कार्रवाई की। इसके अलावा, प्रशांत त्रिपाठी जैसे अन्य संदिग्धों के ठिकानों पर भी एजेंसी की टीमें पहुंचीं।
CBI का दावा है कि महादेव सट्टा एप के प्रमोटर्स ने अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क को सुचारू रूप से चलाने के लिए बड़े पैमाने पर प्रोटेक्शन मनी दी थी, जिसमें कई बड़े नाम शामिल हो सकते हैं। इस मामले में आगे और चौंकाने वाले खुलासे होने की संभावना है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


