Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Magh Mela 2026: माघ मेला 2026 की शुरुआत 3 जनवरी से, करोड़ों श्रद्धालु संगम में लगाएंगे आस्था की डुबकी, शाही स्नान की तिथियां

Magh Mela 2026
X

Magh Mela 2026

Magh Mela 2026: प्रयागराज: नए साल की शुरुआत के साथ ही संगम नगरी प्रयागराज एक बार फिर आस्था के महासंगम का केंद्र बनने जा रही है। माघ मेला 2026 का भव्य आयोजन 3 जनवरी (पौष पूर्णिमा) से शुरू होकर 15 फरवरी (महाशिवरात्रि) तक चलेगा। यह मेला लगभग 44 दिनों तक चलेगा, जिसमें देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे।

Magh Mela 2026: हिंदू धर्म में माघ मास को अत्यंत पवित्र माना जाता है। इस दौरान संगम में स्नान, दान और कल्पवास से विशेष फल की प्राप्ति होती है। मेले की सबसे बड़ी विशेषता कल्पवास है, जिसमें साधु-संत और कल्पवासी कठोर नियमों के साथ संगम तट पर रहकर जप-तप और भक्ति में लीन रहते हैं। मान्यता है कि माघ स्नान से पाप नष्ट होते हैं और मोक्ष प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है।

Magh Mela 2026: इस वर्ष मेला क्षेत्र लगभग 800 हेक्टेयर में फैला होगा। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। 17 पुलिस स्टेशन, 42 चौकियां और 5000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 17 फायर स्टेशन, एटीएस व एनएसजी कमांडो की टीम तथा 400 से अधिक एआई आधारित कैमरे चौबीसों घंटे निगरानी रखेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और निर्देश दिए हैं कि स्वच्छता, स्वास्थ्य, यातायात व सुरक्षा में कोई कमी न रहे।

Magh Mela 2026: प्रमुख शाही स्नान तिथियां:
3 जनवरी 2026 - पौष पूर्णिमा (प्रथम स्नान)
14 जनवरी 2026 - मकर संक्रांति
18 जनवरी 2026 - मौनी अमावस्या (सबसे बड़ा स्नान पर्व)
23 जनवरी 2026 - बसंत पंचमी
1 फरवरी 2026 - माघी पूर्णिमा
15 फरवरी 2026 - महाशिवरात्रि (अंतिम स्नान)

Magh Mela 2026: मौनी अमावस्या को मेले का सबसे महत्वपूर्ण दिन माना जाता है, जब मौन रहकर स्नान करने से विशेष पुण्य मिलता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019