Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Shivraj Singh Chauhan mother passes away: केंद्रीय मंत्री चौहान शिवराज सिंह को मातृशोक,मां काशी बाई का निधन, छत्तीसगढ़ दौरा टला

Shivraj Singh Chauhan mother passes away: केंद्रीय मंत्री चौहान शिवराज सिंह को मातृशोक,मां काशी बाई का निधन, छत्तीसगढ़ दौरा टला
X

भोपाल/रायपुर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के परिवार से दुखद खबर सामने आई है। उनकी माता काशी बाई का शुक्रवार सुबह भोपाल एम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया। मां के निधन की खबर से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। इस दुखद घटना के चलते शिवराज सिंह चौहान का आज प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरा भी स्थगित कर दिया गया है। वे शुक्रवार शाम रायपुर पहुंचने वाले थे।

सुबह 11 से 12 बजे तक भोपाल में होंगे अंतिम दर्शन

मिली जानकारी के मुताबिक, काशी बाई का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक भोपाल के साकेत नगर स्थित उनके निवास पर रखा जाएगा। इसके बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए सीहोर जिले के जैत गांव ले जाया जाएगा, जहां आज दोपहर 3 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

शाम 7 बजे रायपुर पहुंचने का था कार्यक्रम

बता दें कि, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज छत्तीसगढ़ दौरा प्रस्तावित था। वे शाम 7 बजे रायपुर पहुंचने वाले थे। उनके इस दौरे को लेकर तैयारियां भी थीं, लेकिन मां के निधन से परिवार में शोक की स्थिति को देखते हुए दौरा स्थगित कर दिया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019