Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Seoni Accident: CM मोहन यादव के कार्यक्रम में मंडला जा रही बस की कार से टक्कर, कई यात्री घायल

सिवनी-बालाघाट हाईवे पर पौनार के पास हुआ हादसा, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

Seoni Accident: CM मोहन यादव के कार्यक्रम में मंडला जा रही बस की कार से टक्कर, कई यात्री घायल
X

सिवनी। सिवनी-बालाघाट मुख्य मार्ग पर रविवार को सड़क हादसा हो गया। बरघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पौनार के पास एक बस और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार यात्रियों समेत कार में मौजूद कई लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे यात्री

जानकारी के मुताबिक, बस में सवार यात्री मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंडला जा रहे थे। बस में बरघाट थाना क्षेत्र के आष्टा, अंखिवाड़ा और कल्याणपुर गांव के निवासी भी सवार बताए जा रहे हैं। इसी दौरान पौनार के पास सामने से आ रही कार से बस की टक्कर हो गई।

हादसे के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस और कार में सवार कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही बरघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019