Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Sagar Liquor Case : जहरीली शराब मामले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, SDM और SDOP बदले गए

सागर जिले के बंडा क्षेत्र में कथित जहरीली शराब मामले के बाद प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए अधिकारियों के तबादले किए हैं। मामले के बीच बंडा के SDM और SDOP को बदल दिया गया है।

Sagar Liquor Case : जहरीली शराब मामले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, SDM और SDOP बदले गए
X

भोपाल। सागर जिले के बंडा क्षेत्र में कथित जहरीली शराब मामले के बाद प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए अधिकारियों के तबादले किए हैं। मामले के बीच बंडा के SDM और SDOP को बदल दिया गया है। प्रशासनिक स्तर पर हुए इस फेरबदल को घटना के बाद की गई अहम कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।

SDM आरती यादव का तबादला

प्रशासनिक आदेश के तहत बंडा SDM आरती यादव का तबादला कलेक्टर कार्यालय किया गया है। उनके स्थान पर संजय जैन बंडा SDM का कार्यभार संभालेंगे। संजय जैन को बंडा के साथ शाहगढ़ का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

SDOP प्रदीप वाल्मीकि PHQ भेजे गए

पुलिस विभाग में भी बदलाव किया गया है। बंडा SDOP प्रदीप वाल्मीकि को पुलिस मुख्यालय (PHQ) भेज दिया गया है। उनकी जगह रोहित लखारे बंडा SDOP की जिम्मेदारी संभालेंगे।

जहरीली शराब मामले के बाद प्रशासन सख्त

सागर के बंडा क्षेत्र में कथित जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। मामले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और सप्लाई नेटवर्क की जांच की जा रही है। इसी बीच बंडा के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों में किया गया यह बदलाव चर्चा में है।

सरकार की ओर से पूरे मामले में जिम्मेदारी तय करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही गई है। अब नए अधिकारियों के सामने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ मामले की जांच और अवैध शराब के नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई की चुनौती होगी।








Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019