Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

राहुल गांधी इंदौर आएंगे: ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं से करेंगे संवाद, शिक्षा-रोजगार पर होगी चर्चा

नेहरू स्टेडियम के लिए CM को पत्र

राहुल गांधी इंदौर आएंगे: ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में युवाओं से करेंगे संवाद, शिक्षा-रोजगार पर होगी चर्चा
X

इंदौर: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 19 सितंबर को इंदौर आएंगे। यहां वे ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में प्रदेशभर के विद्यार्थियों और युवाओं से सीधे संवाद करेंगे। कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं, पेपर लीक, युवाओं के अधिकार और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की बात कांग्रेस ने कही है।

नेहरू स्टेडियम के लिए CM को पत्र

कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने इंदौर के नेहरू स्टेडियम की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर स्टेडियम उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश देने की भी मांग की है।

कांग्रेस बोली- यह युवाओं से संवाद का मंच

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि ‘छात्रों की गूंज’ सिर्फ राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं की समस्याओं को सामने लाना है। पार्टी ने कहा कि स्टेडियम की अनुमति नहीं मिलने पर प्रशासन से चर्चा कर किसी दूसरे उपयुक्त स्थान पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

भाजपा पर लोकतंत्र की आवाज दबाने का आरोप

मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार छात्रों और युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को युवाओं के सवाल सुनने चाहिए, न कि उनसे डरना चाहिए।

तैयारियों को लेकर कांग्रेस की बैठक

कार्यक्रम की तैयारियों के लिए कांग्रेस ने मैराथन बैठक भी की। PAC बैठक में वरिष्ठ नेताओं और इंदौर-उज्जैन संभाग के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गईं। कांग्रेस का कहना है कि 19 सितंबर को विद्यार्थी सीधे राहुल गांधी के सामने अपनी समस्याएं और सवाल रख सकेंगे।

स्थान बदले, कार्यक्रम नहीं: कांग्रेस

जीतू पटवारी ने कहा कि कार्यक्रम के लिए स्थान कोई भी हो, लेकिन 19 सितंबर को इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ जरूर होगी। कांग्रेस के मुताबिक, यह मंच युवाओं की शिक्षा, रोजगार, अधिकार और बेहतर भविष्य से जुड़े मुद्दों पर संवाद का माध्यम बनेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019