Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Police Transfer : मध्यप्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल, 11 DSP अधिकारियों का प्रमोशन और ट्रांसफर; देखें लिस्ट

मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने राज्य पुलिस सेवा के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव किया है। विभाग ने उप पुलिस अधीक्षक (DSP) संवर्ग के 11 अधिकारियों को पदोन्नति देते हुए अस्थायी रूप से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) पद पर नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

MP Police Transfer : मध्यप्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल, 11 DSP अधिकारियों का प्रमोशन और ट्रांसफर; देखें लिस्ट
X

भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने राज्य पुलिस सेवा के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव किया है। विभाग ने उप पुलिस अधीक्षक (DSP) संवर्ग के 11 अधिकारियों को पदोन्नति देते हुए अस्थायी रूप से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) पद पर नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस संबंध में गृह विभाग, वल्लभ भवन भोपाल की ओर से आदेश जारी किया गया है।

गृह विभाग की अवर सचिव अन्नू भलावी के हस्ताक्षर से जारी आदेश के अनुसार, संबंधित अधिकारियों को उनकी वर्तमान पदस्थापनाओं से स्थानांतरित कर नवीन पदस्थापना स्थलों पर नियुक्त किया गया है। यह बदलाव प्रशासनिक आवश्यकता और पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

आदेश के अनुसार, सुरेश मर्सकोले को उप पुलिस अधीक्षक (रेडियो), रेडियो जोन ग्वालियर से पदोन्नत कर पुलिस अधीक्षक, रेडियो मुख्यालय भोपाल के पद पर नियुक्त किया गया है।

वहीं प्रवीण अष्ठाना, जो पहले SDOP खुरई जिला सागर के पद पर पदस्थ थे, उन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में 13वीं वाहिनी विसबल ग्वालियर में उप सेनानी की जिम्मेदारी दी गई है।

उमेश कुमार तिवारी को ACP हबीबगंज भोपाल से स्थानांतरित कर सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG), पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है।

जबलपुर, उज्जैन और भोपाल में भी हुए बदलाव

भगत सिंह गोथरिया को उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जबलपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अजाक रेंज जबलपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रभा किरण किरो, जो EOW रीवा में DSP पद पर थीं, उन्हें 8वीं वाहिनी विसबल जबलपुर में उप सेनानी बनाया गया है।

विक्रम सिंह कनपुरिया को यातायात DSP जिला उज्जैन से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आर्म्स), 7वीं वाहिनी विसबल भोपाल भेजा गया है।

वहीं मनोज खत्री को DSP यातायात उज्जैन से पदोन्नत कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उज्जैन की जिम्मेदारी दी गई है।

AIG और वाहिनी स्तर पर भी हुई पदस्थापना

संजय खरे को DSP जिला सतना से सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG), कार्यालय DIG छतरपुर नियुक्त किया गया है।

शाहिद अहमद, जो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति CAPT भोपाल में पदस्थ थे, उन्हें सुरक्षा वाहिनी विशेष शाखा भोपाल में उप सेनानी बनाया गया है।

प्रवीण सिंह परिहार को लोकायुक्त संगठन भोपाल में DSP पद से स्थानांतरित कर 26वीं वाहिनी विसबल गुना में उप सेनानी पदस्थ किया गया है।

अजय पंडित को मिली नई जिम्मेदारी

अजय पंडित, जो सहायक सेनानी सुरक्षा माननीय उच्च न्यायालय इंदौर के पद पर थे, उन्हें 7वीं वाहिनी विसबल भोपाल में उप सेनानी (बैंड) पद पर नियुक्त किया गया है।

प्रशासनिक मजबूती के लिए किया गया बदलाव

गृह विभाग ने आदेश में स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा अधिकारियों के अनुभव का बेहतर उपयोग करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


देखें लिस्ट -



Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019