Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP: रक्षाबंधन पर सबसे पहले बाबा महाकाल को बांधी जाएगी राखी, सवा लाख लड्डुओं का लगेगा महाभोग

मध्यान्ह का समय शुभ माना गया है।

MP: रक्षाबंधन पर सबसे पहले बाबा महाकाल को बांधी जाएगी राखी, सवा लाख लड्डुओं का लगेगा महाभोग
X

MP: उज्जैन। देशभर में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जाएगा। इस बार पर्व पर भद्रा का साया नहीं रहेगा। ज्योतिषाचार्य अमर डिब्बेवाला के अनुसार 27 अगस्त को सुबह 9:09 बजे से रात 9:25 बजे तक भद्रा रहेगी। इसके बाद 28 अगस्त को पूरे दिन राखी बांधी जा सकेगी। मध्यान्ह का समय शुभ माना गया है।

सबसे पहले महाकाल को राखी

उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में रक्षाबंधन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। परंपरा के अनुसार देश-दुनिया में राखी बांधने से पहले सबसे पहली राखी बाबा महाकाल को अर्पित की जाएगी। भस्म आरती में पंचामृत अभिषेक के बाद विशेष शृंगार किया जाएगा।

2 फीट की विशेष राखी

पुजारी परिवार की महिलाएं बाबा महाकाल के लिए करीब 2 फीट लंबी राखी तैयार कर रही हैं। इसे रेशमी धागों, आभूषणों और विशेष वस्त्रों से सजाया जा रहा है। राखी बनाने में करीब 8 दिन लगते हैं।

सवा लाख लड्डुओं का महाभोग

रक्षाबंधन पर बाबा महाकाल को सवा लाख लड्डुओं का महाभोग लगाया जाएगा। इसके लिए करीब 15 क्विंटल बेसन, 10 क्विंटल घी, 15 क्विंटल शक्कर बूरा और 2 क्विंटल मेवों का उपयोग होगा। भस्म आरती के बाद श्रद्धालुओं को महाप्रसाद बांटा जाएगा।

जिनके भाई नहीं, वे भी बांधेंगी राखी

जिन महिलाओं के भाई नहीं हैं, वे बाबा महाकाल को अपना भाई मानकर राखी अर्पित करेंगी। इस परंपरा के चलते रक्षाबंधन पर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019