Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : खाना खाने के बाद कमरे में गया युवक, खिड़की से झांका तो फंदे पर मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र की घटना, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित; मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, मोबाइल की जांच जारी

MP News : खाना खाने के बाद कमरे में गया युवक, खिड़की से झांका तो फंदे पर मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
X

MP News : इंदौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक 30 वर्षीय युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। अगरबत्ती कारखाने में काम करने वाला शुभम पटेल रोज की तरह काम से घर लौटा, परिजनों के साथ खाना खाया और इसके बाद अपने कमरे में चला गया। देर रात कमरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर परिजनों ने खिड़की से अंदर झांका तो उनके होश उड़ गए।

परिजनों ने शुभम को फंदे पर लटका देखा। इसके बाद उन्होंने किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला और युवक को नीचे उतारकर तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची लसूड़िया थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।

सुसाइड नोट नहीं मिला, मोबाइल की जांच जारी

इंदौर के एडिशनल DCP राजेश दंडोतिया के मुताबिक, घटनास्थल से फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। कॉल डिटेल्स, मोबाइल से मिले साक्ष्यों और परिजनों के बयानों के आधार पर युवक की मौत के कारणों की जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019