Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News: बेकाबू ईको कार ने 5 लोगों को रौंदा, एक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने फूंकी कार

डिंडौरी के झंनकी गांव में हादसे के बाद भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, दुर्घटना में एक की मौत और चार अन्य के घायल होने की सूचना।

MP News: बेकाबू ईको कार ने 5 लोगों को रौंदा, एक की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने फूंकी कार
X

MP News : डिंडौरी। मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में तेज रफ्तार ईको कार ने सड़क किनारे चल रहे पांच लोगों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया। गुस्साए ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त कार को घेरकर आग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला।

जानकारी के अनुसार, हादसा करंजिया विकासखंड के गोपालपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत झनकी गांव में हुआ। बताया जा रहा है कि एक ईको कार तेज रफ्तार से गुजर रही थी, तभी उसने सड़क किनारे चल रहे पांच लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है।

हादसे में एक व्यक्ति की मौत की खबर फैलते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने कार को घेर लिया और देखते ही देखते वाहन को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही करंजिया पुलिस और गोपालपुर चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस बल ने स्थिति को नियंत्रित किया और जले हुए वाहन को लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस घायलों और मृतक की पहचान से जुड़ी जानकारी जुटाने के साथ ही हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019