Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : स्टेशन की पार्किंग में खड़ी कार से मिले दो सगे भाइयों के शव, पिता की भी रेलवे ट्रेक में मिली लाश

पिपरिया रेलवे स्टेशन की पार्किंग में कार के अंदर मिले 14 और 11 वर्षीय भाइयों के शव, वहीं पिता की लाश रेलवे ट्रैक पर मिलने से इलाके में मचा हड़कंप।

MP News : स्टेशन की पार्किंग में खड़ी कार से मिले दो सगे भाइयों के शव, पिता की भी रेलवे ट्रेक में मिली लाश
X

MP News : पिपरिया। मध्य प्रदेश के पिपरिया में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रेलवे स्टेशन के पार्किंग क्षेत्र में खड़ी बलेनो कार से दो नाबालिग सगे भाइयों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक बच्चों की उम्र 14 और 11 वर्ष बताई जा रही है। इसी दिन उनके पिता की भी ट्रेन दुर्घटना में मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक अजय धाकड़ छातेर क्षेत्र में पटवारी के पद पर पदस्थ थे। बताया जा रहा है कि वे दोनों बच्चों को फिल्म दिखाने की बात कहकर घर से कार में लेकर निकले थे। दोपहर करीब 2 बजे संघमित्रा एक्सप्रेस ट्रेन से हुई दुर्घटना में अजय धाकड़ की मौत हो गई।

वहीं, शाम को रेलवे स्टेशन के पार्किंग क्षेत्र में खड़ी कार के अंदर दोनों बच्चों के शव मिले। एक ही दिन पिता और दोनों बेटों की मौत की खबर सामने आने के बाद क्षेत्र में शोक और सनसनी का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही मंगलवारा थाना पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल बच्चों की मौत के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019