Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : छात्र की मौत से पहले Instagram पर वीडियो वायरल, रिश्तेदारों पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी

नर्मदापुरम के पिपरिया में 20 वर्षीय छात्र की मौत से पहले सोशल मीडिया पर साझा किया गया वीडियो, रिश्तेदारों पर प्रताड़ित करने और धमकी देने के आरोप, पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच शुरू की।

MP News : छात्र की मौत से पहले Instagram पर वीडियो वायरल, रिश्तेदारों पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी
X

MP News : नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के पिपरिया क्षेत्र के जमाडा गांव में बीए द्वितीय वर्ष के 20 वर्षीय छात्र शिवाजी गुर्जर की मौत का मामला सामने आया है। रविवार रात हुई इस घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि छात्र ने अपनी मौत से पहले इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उसने अपने कुछ रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप लगाए थे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वीडियो में रिश्तेदारों पर लगाए आरोप

परिजनों के मुताबिक, शिवाजी ने इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो में अपने बड़े पिता नीमचंद, उनके बेटे मिलन और मिलन की पत्नी निधि का नाम लेते हुए उन्हें अपनी मौत के लिए जिम्मेदार बताया था। वीडियो में छात्र ने आरोप लगाया कि उसे झूठे मामले में फंसाया गया और दो बार जान से मारने की धमकी दी गई थी। हालांकि, वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस इन आरोपों की सत्यता और घटना से उनके संभावित संबंध की जांच कर रही है।

दादी ने घर में देखा, अस्पताल में मृत घोषित

परिजनों के अनुसार, सोमवार तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच शिवाजी की दादी ने उसे घर में फंदे पर लटका हुआ देखा। इसके बाद परिवार के लोग उसे तत्काल एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में शव को पिपरिया के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और वीडियो में नामजद लोगों के खिलाफ आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

वायरल वीडियो की जांच करेगी पुलिस

मामले में एसडीओपी आशीष सिंह पवार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो को संज्ञान में लिया है। वीडियो की सत्यता और उसमें लगाए गए आरोपों की जांच की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019